हाजीपुर, फरवरी 2 -- हाजीपुर,नगर संवाददाता। जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न थाने एवं ओपी क्षेत्र से 50 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में हाजीपुर जेल भेज दिया गया। यह जानकारी एसपी विक्रम सिहाग ने रविवार को प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि आर्म्स एक्ट मामले में 07, दुष्कर्म मामले में 01,अपहरण मामले में 01, हत्या के प्रयास मामले में 06, वारंट मामले में 29 एवं उत्पाद अधिनियम मामले में 06 आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के द्वारा विभिन्न कांडों में 97 कुर्की जप्ती की कार्रवाई की है। वहीं पुलिस ने 521.25 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। विभिन्न थाने एवं ओपी क्षेत्र की पुलिस ने विशेष वाहन जांच अभियान चलाकर 01 लाख 97 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। गिरफ्तार अपराधी के पास से एक जिंदा कारतूस,दो मैगनीज बरामद क...