हाजीपुर, फरवरी 25 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न थाने एवं ओपी क्षेत्र से 38 आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। यह जानकारी एसपी विक्रम सिहाग ने मंगलवार को प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि पॉक्सो एक्ट मामले में 01, अपहरण मामले में 01, लूटकांड मामले में 01, आर्म्स एक्ट मामले में 01, हत्या के प्रयास मामले में 05, वारंट मामले में 06 एवं उत्पाद अधिनियम मामले में 23 आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं 257 लीटर देसी शराब एवं 7.875 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। पुलिस के द्वारा 05 कुर्की वारंट का निष्पादन किया गया। विभिन्न थाने एवं ओपी क्षेत्र की पुलिस ने विशेष वाहन जांच अभियान चलाकर 86 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया। गिरफ्तार अपराधी के पास से 11 हाईवा ट्रक, पांच ट्रक...