मुंगेर, फरवरी 7 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। मुंगेर के ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र में अपहरण कर फिरौती वसूलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर लिया है। इस मामले में चौंकाने वाला तथ्य यह सामने आया है कि, मुख्य आरोपी मद्यनिषेध विभाग में कार्यरत सिपाही है। पुलिस ने आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी(एडीपीओ) अभिषेक आनंद ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि, ईस्ट कॉलोनी थाना कांड संख्या- 07/26 के तहत यह मामला दर्ज किया गया है। नया टोला केशोपुर, जमालपुर निवासी अभिषेक कुमार, पिता- रंजीत पासवान ने बीते 5 फरवरी को थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदन में बताया गया है कि, बीते 3 फरवरी की रात करीब ...