उन्नाव, नवम्बर 30 -- बीघापुर। दो माह से अपहरण व रेप पॉक्सो केस में वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुरकर्ण के बाजपेई खेड़ा निवासी लवकुश पुत्र बल्ले के विरुद्ध कोतवाली में छह अक्टूबर को नाबालिक को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व रेप की धाराओं में केस दर्ज किया गया था। केस दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार था। वापस गांव आते ही मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...