सुल्तानपुर, फरवरी 4 -- चांदा, संवाददाता। स्थानीय चांदा कोतवाली पुलिस ने बुधवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए नाबालिग बालिका के अपहरण एवं उसके साथ यौन शोषण करने के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। चांदा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग बालिका के अपहरण व दुष्कर्म की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण साक्ष्य प्राप्त हुए, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान की गई। पुलिस ने बुधवार को आरोपी दीपक पुत्र जंगाली (19), निवासी ग्राम गोपीनाथपुर, थाना चांदा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस संबंध में चांदा कोतवाली में पॉक्सो एक्ट में ...