मऊ, दिसम्बर 18 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र के एक गांव निवासिनी युवती का अपहरण कर उसके साथ दुराचार करने के मामले में मुकदमा दर्ज था। दर्ज मुकदमे में विगत करीब डेढ़ साल से फरार चल रहे 25 हजार इनामी अपराधी को कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गुरुवार की सुबह भीरा सराय गंगा पब्बी मार्ग से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र के एक गांव निवासिनी महिला ने विगत वर्ष 2024 में अप्रैल माह में कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया था। आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री को कोतवाली अंतर्गत नदवासराय क्षेत्र के भोपौरा निवासी धूपचंद राजभर ने अपहरण कर उसके साथ दुराचार की घटना को अंजाम दिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद से कोतवाली पुलिस के आवेदन पर पुलिस अधीक्षक इलामारन ने उस पर 25 हजार रुपये का ...