सिद्धार्थ, मार्च 21 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के नियांव गांव निवासिनी ने अपनी नाबालिग पुत्री का अपहरण व आबरु लूट लेने की लिखित शिकायत की थी कि गांव के बगल चोड़ार निवासी चार लोगों ने अपहरण कर कई दिनों तक दुष्कर्म करने के बाद गांव के बाहर बेटी को छोड़ दिया था। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित पिता-पुत्र व उसके रिश्तेदार के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म व पाक्सो के तहत केस दर्ज कर लिया है। शोहरतगढ़ थानाध्यक्ष विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि राहुल चौरसिया पुत्र मनोज चौरसिया, मनोज चौरसिया पुत्र अज्ञात महराजगंज जिला के कोल्हुई थाना क्षेत्र के केशौली के रहने वाले हैं। तीसरा आरोपित रिश्तेदार उपेन्द्र चौरसिया पुत्र अज्ञात शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के चोडार का रहने वाला है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि किशोरी की मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.