मधेपुरा, जुलाई 4 -- गम्हरिया। एक संवाददाता थाना क्षेत्र के जलवार गांव से पुलिस ने अपहरण मामले के फरारी दो अभियुक्त को बुधवार की रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना अध्यक्ष अकमल हुसैन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जलवार निवासी सुभाष कुमार और नीतीश कुमार के घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर पूर्व में अपहरण का मामला दर्ज था। वह कई महीने से फरार चल रहा था। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...