देवघर, दिसम्बर 18 -- देवघर, प्रतिनिधि। कुंडा थाना पुलिस ने संजय राउत अपहरण मामले में छह संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, सभी अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पकड़े गए हैं और उनका संबंध अपहरण की घटना से जोड़ा जा रहा है। हालांकि पुलिस ने फिलहाल मामले की जांच को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। जानकारी के अनुसार, संजय राउत पिछले 15 दिनों से लापता हैं। वह कोर्ट से घर लौट रहे थे, तभी उनका कोई पता नहीं चला। पत्नी ने इस संबंध में थाना कुंडा में आवेदन देकर पति के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मामले की गहन जांच शुरू की थी। संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस उनकी भूमिका और अपहरण के पीछे की साजिश का पता लगाने की कोशिश कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, हिरासत में लिए गए...