बेगुसराय, मई 27 -- साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। प्रखंड अनुश्रवण सह क्रियान्वयन समिति के सदस्य सह हम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष संदलपुर गांव निवासी राकेश कुमार के अपहरण मामले में पुलिस ने दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में बेगूसराय पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि घटना की तकनीकी अनुसंधान व अनुसंधान के दौरान मिली सूचना के आधार पर घटना को अंजाम देने में शामिल संदलपुर पंचायत की सरपंच सीता देवी व फुलमलिक गांव निवासी भूपेंद्र यादव की पत्नी रानी देवी को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है कि गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है। साथ घटना में शामिल कुल नौ अभियुक्तों के खिलाफ बेगूसराय न्यायालय से वारंट प्राप्त कर लिया है। पुलिस ने न्यायालय से वारंट का इश्तहार भी प्राप्त किया है। इसका तामीला कराया जा रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.