कटिहार, अप्रैल 26 -- कटिहार, एक संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के एक लड़की को पहले अपहरण किया। फिर उसका वीडियो बनाकर वायरल कर परेशान करने लगा। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को लड़की के अपहरण मामले में जेल भेजा गया था। जेल से बाहर आने पर लड़की का अन्य वीडियो को वायरल कर लड़की को परेशान करने लगा। लड़के परिजन की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।जिसकी पहचान सुमित कुमार के रूप में हुई है। तीनगछिया नया टोला के आरोपी सुमित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.