बगहा, दिसम्बर 18 -- बेतिया। नगर के एक मोहल्ले से किशोरी का अपहरण कतिपय तत्वों ने कर लिया है।अपहृत किशोरी के पिता ने कालीबाग थाना में दर्ज कराया है।एफआईआर में नगर के पुरानी गुदरी राजगुरू चौक निवासी विष्णु गुप्त उर्फ राजा सर्राफ, उसके पिता, मां, बहन व भाई को नामजद किया है । किशोरी के पिता ने एफआईआर में बताया है कि 12 दिसंबर की दोपहर वे घर पर आए तो उनकी पुत्री घर पर नहीं थी। वह जिस मोबाइल फोन का इस्तेमाल करती है, वह स्विच ऑफ था। घर में रखे उनकी पत्नी के करीब साढ़े चार लाख रुपये मूल्य के सोने व चांदी के आभूषण तथा डेढ़ लाख रुपये नकद गायब था। खोजबीन के दौरान पता चला कि अभियुक्तों ने गलत मंशा से पुत्री का अपहरण कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...