पूर्णिया, फरवरी 22 -- मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज थानाक्षेत्र में नाबालिग लड़कियों के अपहरण से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। प्रशिक्षु डीएसपी सह मीरगंज थानाध्यक्ष चित्रा कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पहला मामला घरारी गांव का है। परिजनों द्वारा नाबालिग लड़की के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और विशेष अभियान चलाया। कुछ ही दिनों में लड़की को सकुशल बरामद कर लिया गया तथा न्यायालय में उसका बयान दर्ज कराया गया। तत्पश्चात छापेमारी कर घरारी निवासी रुदल कुमार को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए जेल भेज दिया गया। वहीं दूसरा मामला रंगपुरा दक्षिण पंचायत के रामनगर से संबंधित है। यहां भी नाबालिग के अपहरण की शिकायत दर्ज कर...