कुशीनगर, अक्टूबर 14 -- पडरौना। कसया थाने की पुलिस ने एक दिन पूर्व एक महिला का हुआ अपहरण के मामले में तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में पीड़िता की बेटी की तहरीर पर केस दर्ज किया था। कसया थाना क्षेत्र के सपहा से एक दिन पूर्व एक महिला का अपहरण हो गया था। महिला की बेटी की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज कर पुलिस टीम का गठन किया था। पुलिस टीम ने इस मामले में वांछित मनीष कुमार पुत्र स्व. शिवपूजन कुमार निवासी सोनवलिया थाना गौर जनपद बस्ती, दिलीप कुमार पुत्र शिवबल यादव निवासी तेनुआ पैकौलिया जनपद बस्ती व एक महिला अभियुक्ता को कसया के फोरलेन से गिरफ्तार किया है। घटना में प्रमुख एक स्कार्पियों को बरामद किया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में दरोगा वरुणेश उपाध्याय, सत्यप्रकाश तिवारी, सिपाही महेन्द्र कुमार, सूरज मिश्रा व ...