सहारनपुर, मई 11 -- सहारनपुर महानगर की इंदिरा कॉलोनी में अपहरण के बाद बालिका की हत्या कर शव खेत फेंक दिया। घर से 200 मीटर की दूरी पर बालिका शव मिलने सनसनी फैल गई। मृतका के गले पर चोट के निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही कि दुष्कर्म के बाद बालिका की गला घोंटकर हत्या की गई है। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र की इंदिरा कॉलोनी निवासी 10 वर्षीय बालिका शुक्रवार दोपहर घर के बाहर खेलते समय संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। रात भर परिजन बालिका को ढूंढते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। परिजनों ने कोतवाली सदर बाजार में बाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.