हिन्दुस्तान टीम, मई 14 -- यूपी में नौकरी दिलाने के बहाने कार में ले जाकर किशोरी से गैंगरेप और उसकी सहेली की हत्या के मामले में मंगलवार को मृतका की मां, भाई और नाना कोतवाली खुर्जा नगर पहुंचे। मां ने आरोपियों को फांसी दिलाने की मांग की। गैंगरेप पीड़िता ने बताया वह मामा के साथ नोएडा में रहती हैं। 6 मई की शाम सहेली के साथ गौतमबुद्धनगर में सूरजपुर कोर्ट नम्बर-3 के सामने गई थी। जहां उसके परिचित अमित ने उन्हें नौकरी का झांसा देकर कार में बैठा लिया। कार में अमित का दोस्त संदीप भी था। कुछ दूर चलने पर आरोपियों ने रास्ते में बीयर खरीदी और उन्हें भी जबरन पिलाई। एक अन्य साथी को बुला लिया। इसके बाद तीनों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। सहेली को मेरठ में जानी क्षेत्र में कार से फेंकने के बाद तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। सहेली की मौत हो गई थी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.