रामपुर, जनवरी 8 -- गंज थाना क्षेत्र में हत्या करने के लिए अपहरण करने का प्रयास करने और धारदार हथियार से हमला करने के आरोप में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गंज थाना क्षेत्र के काशीपुर निवासी हसीनउद्दीन उर्फ भूरा 22 दिसंबर को उनका बेटा अजीम, महफूज के सामने से गुजर रहे थे। तभी वहां पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने दोनों को रोक लिया। आरोपी हत्या करने के लिए उनका अपहरण का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर मारपीट करते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बाद में पीड़ित थाने पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नफीस, महफूज, इसरार, वसीम, समीर, अदीब, मिदहत और शारिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी पवन कुमार शर्मा ने बताया कि शिकायत पत्र के आधार पर केस दर्ज कर...