कन्नौज, मार्च 25 -- कन्नौज। शहर में लेनदेन के विवाद को लेकर मंदिर पुजारी के पुत्र के साथ मारपीट ब अपहरण के प्रयास के मामले में पीड़ित ने पिता पुत्र सहित चार लोगों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।शहर के मोहल्ला दीदारगंज निवासी हर्षित शर्मा पुत्र सुनील शर्मा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसके बाबा पंडित राम अवतार शर्मा ने साल 2023 में शहर के मोहल्ला ताजपुर नौकास्त निवासी रामचंद्र पुत्र बनवारी लाल दुबे को Rs.100000 चेक के माध्यम से दिया था। रूपयों के लेनदेन को लेकर रामचंद्र से विवाद हो गया था। रविवार की शाम हर्षित ने फोन के जरिए पैसों का तगादा किया। इसके बाद रामचंद्र व उनके पुत्रों अमन, शिवम व मिलन दुबे ने रुपये देने से इनकार कर दिया और गाली-गलौच करने लगे। हर्षित व उसके ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.