गंगापार, फरवरी 9 -- उतरांव थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी बीते सात फरवरी को शाम के समय अचानक घर से लापता हो गई। परिजन नात रिश्तेदारी खोजबीन किए, लेकिन कहीं सुराग नहीं मिली। जानकारी होने पर पिता ने थाना उतरांव में सराय इनायत थाना क्षेत्र के एक गांव के अनुसूचित जाति के युवक के खिलाफ अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं किशोरी सामान्य जाति की है। फिलहाल पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी का पता लगा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...