रुडकी, फरवरी 17 -- मंगलौर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई किशोरी के मामले में पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। वहीं, अपहरण के आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बीते दिनों कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी नाबालिग बहन संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई है। भाई ने अज्ञात व्यक्ति पर अपनी बहन को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का अंदेशा जताकर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस टीम ने जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की घेराबंदी की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से लापता किशोरी को भी सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, बरामद किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ-साथ बयान दर्ज किए गए हैं। आरोपी क...