बागपत, अगस्त 21 -- नगर निवासी एक महिला ने आरोप लगाया कि उसके बेटे का अपहरण करने वाले आरोपी जमानत पर जेल से बाहर है और उसे जान से मारने की धमकी दे रहे है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर की बिनौली रोड पर रहने वाली डा. उर्मिला ने बताया कि वर्ष 2018 में उसके बेटे आर्यन का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था। पुलिस ने उसके बेटे को बरामद कर आरोपियों को जेल भेज दिया था। उसके बेटे के अपहरण के आरोपी जमानत पर जेल से बाहर है और उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उसका बेटा दिल्ली नौकरी करता है। प्रतिदिन बड़ौत आता है। उस किसी अनहोनी का डर सता रहा है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.