फतेहपुर, दिसम्बर 10 -- फतेहपुर। कोतवाली पुलिस ने किशोरी के अपहरण मामले में आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 22 वर्षीय आरोपी दीपक कुमार को गिरफ्तार किया है। किशोरी के पिता ने तीन दिसंबर 2025 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। दो दिसंबर की रात उनकी 17 वर्षीय बेटी घर के पीछे से अचानक लापता हो गई थी। सुबह दरवाजा खुला मिलने पर परिजनों को शक हुआ। मोबाइल नंबरों की जांच से पता चला कि बेटी से कुछ नंबरों पर लगातार बातचीत हो रही थी। बुधवार को पुलिस ने आरोपी दीपक कुमार निवासी देवरिया, थाना जमालपुर, मिर्जापुर को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ किशोरी को भी बरामद किया। कोतवाल टीके राय ने बताया कि आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...