मऊ, दिसम्बर 16 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। थाने की पुलिस ने अपहरण के एक मामले में फरार आरोपित को मंगलवार को सिकड़ीकोल मोड़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के साथ ही अपहृत नाबालिग लड़की को भी बरामद किया। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासिनी महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी 15 वर्षीय बहन को बीते 22 जून को आरोपी बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। मधुबन थाने की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार की सुबह सिकड़ीकोल मोड़ से खजुहा के समीप से फरार आरोपित प्रशांत को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने अपहृत लड़की को भी बरामद कर लिया। लड़की को थाना लाकर कार्यालय में दाखिल किया गया और महिला हेल्पडेस्क में बैठाया गया। उसके भाई को भी इसकी सूचना दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.