मेरठ, फरवरी 10 -- खरखौदा। खरखौदा थाना क्षेत्र में धीरखेड़ा चौकी के पास पेट्रोल पंप से रविवार को दिनदहाड़े हथियाबंद बदमाशों ने एक युवक का अपहरण कर लिया था। अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है। उनकी तलाश के लिए पुलिस की दबिश जारी है। खरखौदा के कैली निवासी कार्तिक जाटव पुत्र सुरेंद्र जाटव धीरखेड़ा चौकी के पास नंबरदार सेल्फ ड्राइव और प्रॉपर्टी ऑफिस पर काम करता है। रविवार दोपहर करीब तीन बजे कार्तिक ऑफिस में बैठा था। इसी दौरान काले रंग की स्कॉर्पियो ऑफिस पर पहुंची और कार्तिक पर हमला कर दिया। बाद में हमलावरों ने पिस्टल, तमंचे के बल पर उसे गाड़ी में डालकर फरार हो गए थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद स्कॉर्पियो की घेराबंदी शुरू की गई। आसपास के जिलों में भी सूचना दी गई। घटना के करीब चार घंटे बाद स्कार्पियो को बुलंदशहर के बीबीनगर में...