मुजफ्फरपुर, अप्रैल 21 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। वैशाली के बिदुपुर थाना के तत्कालीन जमादार जयकुमार सिंह को डीआईजी चंदन कुशवाहा ने बर्खास्त कर दिया है। उसकी बर्खास्तगी नाबालिग के अपहरण के आरोपितों को गिरफ्तार नहीं करने के एवज 12 हजार रुपये घूस लेने के मामले में किया गया है। घूस के लिए मोबाइल पर बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ था। मामला वर्ष 2019 का है। जयकुमार सिंह को मामले में दूसरी बार बर्खास्त किया गया है। पहली बार 11 नवंबर 2021 को उसे तिरहुत रेंज के आईजी ने बर्खास्त किया था। इसके खिलाफ उसने मुख्यालय पटना में अपील की थी। एडीजीपी के निर्देश पर उसके खिलाफ नए सिरे से विभागीय कार्रवाई का संचालन किया गया। इसमें चार वर्ष बीत गए। दूसरी बार चलाए गए विभागीय कार्यवाही में भी वह दोषी पाया गया। इसके बाद तिरहुत रेंज के डीआईजी चंदन कुशवाहा ने बर्खास्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.