कन्नौज, फरवरी 14 -- तालग्राम, संवाददाता। शनिवार शाम करीब तीन बजे कक्षा तीन की छात्रा के कथित अपहरण की सूचना मिलते ही तालग्राम पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। थाना पुलिस के साथ एसओजी टीम ने करीब दो घंटे तक सघन तलाश अभियान चलाया और छात्रा को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। थाना क्षेत्र के गांव महचंदापुर निवासी अजयपाल राजपूत की 10 वर्षीय पुत्री प्रियंका राजपूत ताहपुर स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा है। शनिवार को स्कूल की छुट्टी के बाद वह अचानक लापता हो गई। बेटी के घर न पहुंचने पर परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस कंट्रोल रूम पर अपहरण की सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनय शर्मा और वरिष्ठ उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छात्रा की तलाश शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसओज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.