कोडरमा, फरवरी 10 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि डोमचांच थाना क्षेत्र में कथित अपहरण की सूचना महज छह घंटे में झूठी साबित हो गई। कथित अपहृत प्रकाश मेहता को सकुशल बरामद कर लिया गया। प्रारंभिक जांच में मामला भ्रामक पाया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार, महेशपुर निवासी काजल देवी ने डोमचांच थाना में लिखित आवेदन देकर बताया कि उनके पति प्रकाश मेहता 7 फरवरी 2026 की रात से लापता हैं। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चला। मंगलवार सुबह 7:36 बजे प्रकाश मेहता ने अपने मोबाइल से फोन कर बताया कि उनका अपहरण हो गया है और वे गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्षीबागी में जयनारायण मेहता के घर पर हैं। साथ ही 15 लाख रुपये फिरौती की मांग किए जाने की बात कही। आवेदन के आधार पर डोमचांच थाना में मामला दर्ज किया गया। मामले की ग...