प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 31 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। बाघराय इलाके से अगवा एक किशोरी के आरोपी के घर जांच से लौट रही पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर दिया गया। इससे पुलिस की गाड़ी का शीशा टूट गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बाघराय थाना क्षेत्र से अगवा किशोरी के मामले में दर्ज एफआईआर में जेठवारा इलाके के सराय इंद्रावत गांव के युवक को आरोपी बनाया गया था। जेठवारा थाने के उप निरीक्षक रमेश सिंह यादव शुक्रवार रात थाने की गाड़ी से आरोपी के घर पहुंचे। वहां से लौटते समय गांव के बाहर ही उनकी गाड़ी पर पथराव कर दिया गया। इससे गाड़ी का शीशा टूट गया। हालांकि उसमें सवार पुलिसवाले सुरक्षित बच गए। पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सराय इंद्रावत गांव का ही रहने वाला छोटेलाल बताया गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस गाड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.