सोनभद्र, जनवरी 12 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने शनिवार की शाम डेढ़ वर्षीय मासूम के अपहरण का प्रयास करने के आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मासूम के पिता की तहरीर पर की है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है। दुद्धी कस्बे के रामनगर से शनिवार की शाम लगभग सात बजे अज्ञात व्यक्ति ने डेढ़ वर्षीय मासूम का अपहरण करने का प्रयास किया। हालांकि मासूम के पड़ोस की महिला ने जान पर खेलकर बच्चे को अपहरण करने वाले से छुड़ा लिया। इस मामले में डेढ़ वर्षीय मासूम आनव जायसवाल के पिता रजनीकांत जायसवाल ने दुद्धी कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपहरण का प्रयास करने वाले आरोपी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.