बलिया, दिसम्बर 16 -- बेल्थरारोड, हिन्दुस्तान संवाद। मासूम के अपहरण के आरोपी को उभांव पुलिस ने सोमवार की रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से घायल आरोपी का इलाज जिला अस्पताल में कराने के बाद आरोपी का चालान कर दिया गया। उसके पास से कट्टा-कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया है। उभांव थाना क्षेत्र के एकसार पिपरौली बड़ागांव निवासी असलम का तीन वर्षीय पुत्र मु. फुजैल अहमद 11 दिसम्बर को संदिग्ध हाल में गायब हो गया। खोजबीन के बाद भी बच्चे का सुराग नहीं लगा तो परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया। छानबीन में जुटी पुलिस ने रविवार को बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन से बालक को सकुशल बरामद कर लिया। जांच में पता चला कि बालक का अपहरण उसी गांव के रहने वाले मो. जैद उर्फ सलमान ने किया था। सोमवार की रात साहूनपुर के पास चेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.