बलिया, जनवरी 3 -- बलिया। बैरिया पुलिस ने उपाध्यायपुर निवासी संजय को रेलवे क्रासिंग सुरेमनपुर से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। पुलिस का कहना है कि एक व्यक्ति ने 29 दिसम्बर को तहरीर देकर नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया था। केस दर्ज कर आरोपी की खोजबीन की जा रही थी। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में बैरिया थाने के एसआई नीरज वर्मा, सिपाही सुनील यादव व गोविंद सोनी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...