बोकारो, सितम्बर 12 -- सिटी पुलिस ने गुरुवार को अपहरण के आरोपी सतेंद्र कुमार सिंह को हजारीबाग स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया है, उसे कोर्ट में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। परंतु अपहृत महिला का अबतक पुलिस के पास कोई सुराग नहीं है। महिला की तलाश अब भी जारी है। ज्ञात हो कि थाना क्षेत्र के सेक्टर वन कार्तिक नगर निवासी महिला का वर्ष 2021 में राम मंदिर गोलंबर के पास से अपहरण कर लिया गया था। पति के शिकयत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया था। अनुसंधान में यह बात सामने आई कि अपहरण के दिन महिला का आरोपी के साथ लगातार फोन पर बातचीत हो रहा था, हजारीबाग पहुंचने के बाद महिला का मोबाइल बंद हो गया। इस डिजिटल एविडेंस के आधार पर पुलिस ने हजारीबाग से आरोपी को तो गिरफ्तार कर लिया, परंतु अपहृत महिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.