मधेपुरा, मार्च 13 -- कुमारखंड,निज संवाददाता। कुमारखंड पुलिस ने अलग-अगल जगहों पर छापामारी कर अलग-अगल अपहरण कांड में फरार चल रहे दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया अपर थानाध्यक्ष गोपेंद्र कुमार सिंह ने छापामारी कर अपहरण कांड में फरार चल रहे आरोपी व राजा यादव गिरोह का सक्रिय सदस्य बेलारी के कोहबारा निवासी आकाश कुमार यादव उर्फ अमरेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया। वहीं थाने के दरोगा सकलदीप प्रसाद ने थाना क्षेत्र के कोडलाही वार्ड 7 में छापामारी किे दौरान शादी करने की नियत से नाबालिग लड़की के अपहरण कांड में फरार चल रहे आरोपी गणेश मंडल को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...