प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 10 -- मानिकपुर। थाना क्षेत्र के झाऊलाल का पुरवा जाजूपुर गांव निवासी राहुल उर्फ मोनू तथा छिरिया मनार गांव निवासी दीपक यादव के खिलाफ इलाके की एक किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है। घटना के बाद से दोनों फरार थे। मंगलवार को दरोगा अचिन्य शुक्ला ने पुलिस टीम के साथ दोनों आरोपियों को चौरही बाईपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ विधिक प्रक्रिया पूरी कर उनको न्यायालय में प्रस्तुत करने भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...