आगरा, फरवरी 6 -- अपहरण और दुराचार के एक 15 साल पुराने मामले में आगरा की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अपर जिला जज यशवंत कुमार सरोज ने दो आरोपियों, धर्मेंद्र सिंह जाटव और प्रकाश उर्फ जयप्रकाश, को दोषी करार देते हुए 10-10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही, दोनों पर 40 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। साइकिल का खेल दिखाकर बुना था जाल घटना दिसंबर 2010 की है, जब आरोपी धर्मेंद्र ने गांव में साइकिल के करतब दिखाने के बहाने वादी के घर आना-जाना शुरू किया था। 5 दिसंबर को जब वादी की 16 वर्षीय बेटी बाजार गई, तो आरोपियों ने उसे पिता के एक्सीडेंट की झूठी खबर दी। वे उसे अस्पताल ले जाने के बहाने टेम्पो में बैठाकर ले गए। इसके बाद पीड़िता को दिल्ली, फरीदाबाद और अहमदाबाद ले जाया गया, जहां उसके साथ कई बार दुराचार किया गया। जनवरी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.