जमशेदपुर, जनवरी 31 -- एसिया उपाध्यक्ष देवांग गांधी के पुत्र कैरव गांधी को अपहरण के बाद अपराधियों ने गयाजी जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित पूर्व में उग्रवाद प्रभावित रहे गांव के एक घर में छिपा रखा था। यह गांव जंगल और पहाड़ से घिरा है। अपहरण की साजिश अक्तूबर 2025 में ही रची गई थी। अपहरण से पूर्व नालंदा, गयाजी और पटना के अपराधी अक्तूबर और दिसंबर में दो बार जमशेदपुर आए थे। सभी जानकारी एकत्रित करने के बाद कैरव गांधी का अपहरण किया था। शुक्रवार को एसएसपी पीयूष पांडेय ने प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने दो देसी कट्टा, चार गोली, अपहरण में इस्तेमाल स्कार्पियो बीआर- 1 पीबी 1062 को जब्त कर लिया गया है। वहीं, पुलिस को देखकर भागने के चक्कर में गया निवासी अर्जुन सिंह उर्फ आर्यन छत से गिरकर जख्मी हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.