प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 10 -- कुंडा, संवाददाता। घर के बाहर खेल रहे मासूम को अगवाकर फिरौती मांगने वाले दो रिश्तेदारों पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के कड़रौं गांव निवासी सुरेश कुमार के 10 वर्षीय बेटे सूरज का 18 जून की रात अपहरण कर लिया गया था। फोनकर पांच लाख की फिरौती मांगी गई थी। फिरौती नहीं मिलने पर सूरज की हत्या करने की धमकी दी थी। सुरेश की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर 6 घंटे के भीतर अपहर्ता को गिरफ्तार कर उसके पास से बच्चे और मोबाइल बरामद कर लिया था। मामले में आरोपी जुगई का पुरवा कड़रौ निवासी शिवम पटेल को गैंग लीडर बताते हुए पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की। दूसरे आरोपी अघोरी की बाजार लरु कुंडा निवासी रितिक यादव के खिलाफ भी गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.