कटिहार, मार्च 17 -- कोढ़ा, एक संवाददाता थाना क्षेत्र के बासगाड़ा पंचायत में अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई के सरकारी कार्यालय में चोरी होने का उपरांत स्वच्छता पर्यवेक्षक रानी कुमारी ने थाने में आवेदन देते हुए बताया कि बीते शनिवार को ड्यूटी समाप्त करने के उपरांत घर चली गई। इसके बाद रात्रि में अज्ञात चोरों के द्वारा कार्यालय से चापाकल का हैंड पंप, हाफ एचपी मोटर, 15 प्लास्टिक कुर्सी, एक प्लास्टिक टेबल, 50 किलो प्लास्टिक बोतल बासगड़ा पंचायत के विदेशी मुसहरी टोला के सरकारी कार्यालय से निकाल लिया गया। पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.