मुंगेर, फरवरी 14 -- जमालपुर, एप्र। नगर परिषद जमालपुर के सभागार में आज हैंड इन हैंड एक्सक्लूसिव डेवलपमेंट एंड सर्विसेज टीम के द्वारा अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर रूपेश कुमार कर रहे थे तथा शुभारंभ नगर परिषद जमालपुर के कार्यपालक पदाधिकारी विजय सिंह गौतम, स्वच्छता पदाधिकारी सोनम राज, और आईटीसी की सीनियर प्रोग्राम मैनेजर अलीशा तिग्गा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस बैठक में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए जैसे की होटल मालिक, स्कूल संचालक, नर्सिंग इत्यादि लोगों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। बैठक के दौरान चर्चा का मुख्य विषय हितकारो को कचरा संग्रह और उसे निरस्त करने के बीच आने वाली समस्याओं को भविष्य मैं होने वाली चुनौतियों का खुलकर अपने विचार रखें, जिसे सुनकर ...