बेगुसराय, जनवरी 22 -- बीहट। बरौनी प्रखंड की महना पंचायत स्थित वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को शुरू हुआ। प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन मुखिया शंकर कुमार ने किया। बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार तथा स्वच्छता समन्वयक प्रियव्रत आजाद ने बताया कि एटीआई प्रा. लि. की सीएसआर पहल के तहत प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर महना डब्लूपीयू में सफाईकर्मियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ है। परियोजना प्रबंधक किरणमय पाल ने सफाईकर्मियों एवं सुपरवाइजर को प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के महत्व, पृथक्करण की प्रक्रिया तथा संग्रहण एवं पृथक्करण को बेहतर बनाने के लिए नवाचारी तरीकों के बारे में बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...