अंबेडकर नगर, जनवरी 10 -- अम्बेडकरनगर। अपर सीएमओ डॉ रामानंद सिद्धार्थ ने शनिवार को टांडा सीएचसी व वैक्सीनेशन सेंटर का जायजा लिया। वहां व्यवस्थाओं को परखने के साथ ही मरीजों को मिली रही सेवाओं का भी फीडबैक लिया। अपर सीएमओ डॉ रामानंद सिद्धार्थ शनिवार को टांडा सीएचसी पहुंचे। वहां उन्होंने जरूरी फाइलों का अवलोकन करने के साथ ही मरीजों से मिलकर इलाज व्यवस्था का हाल जाना। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले मरीजों का इलाज तो बेहतर ढंग से किया ही जाए, साथ ही उन्हें जरूरी सुविधाएं भी प्रदान की जाए। मौके पर बच्चों व गर्भवती का वैक्सीनेशन का कार्य बेहतर पाया गया। अपर सीएमओ ने बताया कि मौके पर अस्पताल के सभ स्टाफ मौजूद थे। वैक्सीनेशन सेंटर में भी सब कुछ ठीक मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.