अररिया, नवम्बर 22 -- अररिया, संवाददाता शनिवार को अपर समाहर्ता अनिल कुमार झा ने सदर प्रखंड के गैयारी गांव में एक किसान प्रदीप कुमार यादव के खेत में अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण किया। चयनित खेसरा में 10 गुना 5 मीटर के क्षेत्रफल में कटनी प्रयोग में हरा दाना का वजन 50 वर्ग मीटर में 21 किलो 535 ग्राम आया। इस प्रकार इसका उपज दर 43 क्विंटल 07 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर आकलित किया गया। इस अवसर पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्रीकांत पासवान, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी राजकुमार महतो, प्रयोगकर्ता सह किसान सलाहकार सूफियान सहित अनेक कर्मी और किसान उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.