साहिबगंज, मार्च 23 -- बोरियो, प्रतिनिधि। प्रखंड के बीचपुरा गांव के ग्राम प्रधान बड़की टुडू की मौजुदगी में अपर समाहर्ता गौतम भगत ने डीसी के आदेश के आलोक में अग्र परियोजना तसर केन्द्र डुमरिया में कार्यरत बेटका टुडू के मृत्यु के बाद बेटी सुहागनी टुडू को अनुकंपा में नौकरी देने की मामले की शनिवार को जांच की। सुहागनी टुडू ने पिता की मृत्यु के बाद अनुकम्पा में नौकरी के लिए डीसी को आवेदन दिया था। जांच रिपोर्ट डीसी को सौंपी जाएगी। अपर समाहर्ता ने अंचल कार्यलय की भी समीक्षा की। मौके पर सीओ पवन कुमार, सीआई फुदन सोरेन,अमीन राजेश ठाकुर, कर्मवीर यादव आदि मौजूद थे ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.