हजारीबाग, मार्च 7 -- हजारीबाग, जिला प्रतिनिधि। कोर्रा थाना क्षेत्र के दीपूगढ़ा में सरकारी भूमि पर अज्ञात लोगों अतिक्रमण किया जा रहा था। ईट और बालू गिराकर मकान बनाने की तैयारी की जा रही थी। इस संबंध में अपार समाहर्ता संतोष सिंह को जानकारी मिली। अपर समाहर्ता ने अतिक्रमण को हटाने के लिए सीओ सदर मयंक भूषण को लिखित निर्देश दिया कि मौजा सारले, दीपगढ़ा थाना सरकारी भूमि में किए जा रहे अतिक्रमण को मुक्त कराने को कहा गया। इस निर्देश के आलोक को मयंक भूषण ने घटनास्थल पर थाना प्रभारी और सीआई के साथ पहुंचकर अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस संबंध में मयंक भूषण ने बताया कि मौके पर अतिक्रमण करने वाले कोई मौजूद नही था, अन्यथा गिरफ्तार कर कानूनी कारवाई की जा सकती थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.