पूर्णिया, दिसम्बर 5 -- गढ़बनैली। पूर्णिया जिला के कसबा प्रखंड के मदारघाट निवासी किरण कुमार साह के पुत्र विशाल राज को बिहार सरकार के अपर सचिव पद पर प्रोन्नति होने के बाद कसबा वासियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। सभी अपने आप में गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। विशाल राज वर्तमान में समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी के पद पर किशनगंज में कार्यरत हैं। विशाल राज के अपर सचिव पद पर प्रोन्नति होने से उसके रिश्तेदार कैलाश चंद्र साह,चाचा प्रदीप कुमार साह, सेवानिवृत्त प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद साह,नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार, ग्रामीण भाजपा मंडल अध्यक्ष गुड्डू सिंह, भाजपा नेता संजय कुमार मिर्धा, मनोज कुमार मोदी,नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद सुभाष कुमार साह, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मिट्ठू यादव, राजेश प्रसाद साह, वैश्य नेता अनिल कुमार साह, बमबम साह, सु...