गया, फरवरी 4 -- अपर मोरहर सड़क पुल की बुधवार को पटना की आईआईटी की विशेषज्ञ टीम ने तकनीकी जांच की। जांच के दौरान सुरक्षा कारणों से करीब एक घंटे तक पुल पर आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। इससे पुल के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। जांच के समय प्रखंड विकास पदाधिकारी आईएस ट्विंकल और परैया थाने के पुलिस पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे। पुल निगम के वरीय अभियंता ने बताया कि पुल की संरचनात्मक सुरक्षा की जांच के लिए आईआईटी टीम को बुलाया गया था। जांच के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना से बचाव के लिए एहतियातन करीब एक घंटे तक पुल पर आवागमन बंद रखा गया। जांच पूरी होने के बाद पुल पर पुनः वाहनों का आवागमन सामान्य कर दिया गया। प्रशासन ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.