सीतामढ़ी, मई 11 -- सीतामढ़ी। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ को सचिवालय में फाइन आर्टिस्ट व प्रखंड साधनसेवी सह बिहार राज्य मध्याह्न भोजन योजना कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद बिहारी मंडल ने अपने हाथ से बनाए उनकी तैल चित्र पेंटिंग भेंट किया। एसीएस ने पेंटिंग देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। श्री मंडल ने एससीएस को एक मांग पत्र सौंपकर एमडीएम कर्मियों का वेतन बढ़ोतरी व सेवा नियमितीकरण की मांग की। साथ ही कर्मियों के विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। अपर मुख्य सचिव ने समस्याओं का समाधान का आश्वासन दिया। मौके पर पूर्व विधान पार्षद प्रो. रामबलि सिंह चंद्रवंशी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...