रामपुर, फरवरी 14 -- अधिवक्ता फारूख हत्याकांड में शुक्रवार को शहर का माहौल गर्माया रहा। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को कचहरी परिसर से जुलूस की शक्ल में निकले अधिवक्ताओं ने आंबेडकर पार्क के सामने दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर जाम लगा दिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अधिवक्ताओं के निशाने पर सिविल लाइंस कोतवाल प्रमुख रूप से रहे। अधिवक्ताओं ने उनके खिलाफ हाय-हाय के नारे लगाते हुए सस्पेंड करने की मांग की। कुछ देर बाद डीएम-एसपी भी मौके पर पहुंच गए। ज्ञापन लेने के साथ ही डीएम-एसपी ने उचित कार्रवाई का आश्वान भी दिया लेकिन अधिवक्ता सिविल लाइंस कोतवाल को निलंबित करने की मांग पर अड़ गए। एसपी ने आला अधिकारियों से भी इस संबंध पर बात की लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला। बुधवार को जिला पंचायत कार्यालय में अधिवक्ता फारूख की वहां पर ...