नैनीताल, दिसम्बर 30 -- नैनीताल। अपर मालरोड पर देर शाम वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित होने के बावजूद कुछ अराजक तत्व बाइक और स्कूटी दौड़ाते नजर आए। पुलिस ने सोमवार रात चार वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। एसपी डॉ. जगदीश चंद्रा ने बताया कि सूचना कार्यालय से इंडिया होटल तक शाम छह से आठ बजे के बीच अपर मालरोड पर किसी भी वाहन के प्रवेश पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...