हमीरपुर, फरवरी 13 -- कुरारा, संवाददाता। चित्रकूट धाम मंडल के अपर मंडलायुक्त द्वारा नगर पंचायत कार्यालय व विकास खंड कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया गया। ग्राम प्रधान की शिक़ायत करने पहुंचे ग्रामीणों को नियमों की जानकारी देते हुए वापस किया। अपर मंडलायुक्त भगवान शरण द्वारा पहले नगर पंचायत का निरीक्षण कर विकास कार्यों के अभिलेख का निरीक्षण किया। इसके बाद नगर चल रही विकास योजनाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अधिकारी एसडीएम सरीला बलराम गुप्ता आदि मौजूद रहे। इसके बाद खंड विकास कार्यालय में जाकर विकास कार्यों के संबंध में जानकारी ली तथा परिसर में भ्रमण कर बाल विकास परियोजना में जाकर निरीक्षण किया। क्षेत्र के डामर गांव निवासी ग्रामीण बृजेंद्र, सचिन, रामरतन, करन आदि गांव में कराए गए कार्यों की शिक़ायत करने गए तो उन्होंने ग्रामीणों को नि...